उत्तर प्रदेशदेशलखीमपुर खीरी

रेखा अरुण वर्मा बनीं तीसरी बार BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाए लड्डू, ढोल-नगाड़ों के बीच दी बधाई

रेखा अरुण वर्मा पर BJP का तीसरी बार भरोसा, लखीमपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न।

लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेखा अरुण वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी मनाई। संगठन की ओर से जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि रेखा अरुण वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और निरंतर कार्य का परिणाम है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान भाजपा कार्यालय परिसर में काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, दिव्या सिंह, शरद मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, अनुश्री जायसवाल, सुमित मोदी, शौर्य सक्सेना, निष्कर्ष मिश्रा, देवदत्त चड्ढा, अंकुर शुक्ला, वैभव, प्रमोद चौधरी, आशीष सिंह, अनीता निगम, संदीप धुरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
YouTube
Facebook
Game
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.
f
लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेशदेशदुनिया