उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिलखीमपुर खीरी
Trending

लखीमपुर खीरी: मंत्री के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

संसारपुर में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार के काफिले के साथ चल रही गाड़ी की टक्कर से 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया।

क्या मंत्री के काफिले में प्राइवेट गाड़ी पर पुलिस एस्कॉर्ट और फ्लैशर लगाकर चलना नियमों के खिलाफ है? लखीमपुर खीरी में हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए है।

https://youtu.be/BUhHx2Eg0mI

लखीमपुर खीरी। जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में सोमवार को गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार के काफिले के साथ चल रही एक एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे संसारपुर कस्बे में मंत्री के काफिले के साथ चल रही वाहन संख्या UP-26 AV-9091 की टक्कर से एजाज (20 वर्ष), पुत्र जाहिद अली, निवासी संसारपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक ने घायल युवक को अपनी ही गाड़ी से गोला स्थित सनशाइन हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि घायल युवक के परिजन उसके साथ मौजूद हैं और संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं घायल युवक के भाई ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो पर पुलिस एस्कॉर्ट लिखा हुआ था और उस पर फ्लैशर भी लगा था, जबकि वाहन प्राइवेट बताया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी वाहन की टक्कर से उनका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वाहन किस मंत्री के काफिले में शामिल था।


दूसरी ओर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि मंत्री के काफिले के साथ चल रहे वाहन से दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। घायल को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
अब इस हादसे के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि काफिले में शामिल प्राइवेट वाहनों पर पुलिस एस्कॉर्ट और फ्लैशर का इस्तेमाल किस आधार पर किया जा रहा था। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी कोई अलग आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.