उत्तर प्रदेश

ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,जिले व देश की तरक्की के लिए की गई दुआ

शाहजहांपुर में ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। शहर इमाम के पीछे सभी ने ईद की पड़ी। इस दौरान सपा नेता भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने सभी से गले मिलकर ईद की बधाई। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि अल्लाह के सामने हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की और पूरी दुनिया में भाई चारे और अमन की दुआ की गई।

पिछले कई दिन से ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा था। ईदगाह में साफ-सफाई की गई और एसपी और डीएम ने भी निरीक्षण किया था। गुरूवार को हाजरो की संख्या में लोगों ने ईदगाह में ईद की नाम अदा की। उसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के बाद अलग अलग जगहो पर कुर्बानी भी शुरू कर दी गई। जिसका ईद पर एक महत्वपूर्ण महत्व है।

शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि आज का दिन मुसलमानों के लिए बहुत एहतराम का दिन है। मुसलमानों ने ईदगाह में आकर दो रकात नमाज ईद-उल-अजहा अदा की। नमाज की अदायगी के बाद पूरे मुल्क के लिए दुआ की गई। अमन चैन के लिए अल्लाह के आगे हाथ उठाकर दुआ मांगी गई है। पूरी दुनिया में अमन और सुकून कायम हो ।ताकि पूरी दुनिया राहत की सांस ले सके। इस समय दुनिया बहुत ही खतरनाक मोड़ पर है। आने वाले कुछ दिनो और कुछ महीनों में क्या होगा कुछ नही पता। खासतौर पर खाड़ी और गल्फ का मामला अमेरिका और इरान के बीच जंग को लेकर जिस तरह महंगाई और बेरोजगारी बढ रही है। ये सब जानते ही हैं। मेरी दुआ यही है कि इस पवित्र मौके पर अल्लाह इस जंग का खात्मा फरमाए। अमन का माहौल कायम हो ।महंगाई और बेरोजगारी से हमे निजात मिले। हमारे अंदर इतेहाद और भाई चारा पैदा हो।

Related Articles

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.
f
लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेशदेशदुनिया