उत्तर प्रदेशबाँदा

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर के अंदर चल रहा था तमंचा बनाने का धंधा

नरैनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; 9 तमंचे, कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में अवैध असलहों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नरैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम मोतियारी के बाहर एक घर में चल रही कथित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 24/25 अगस्त की देर शाम नरैनी पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोतियारी गांव के बाहर एक घर में अवैध तमंचों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, मौके से देवीदीन निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश और रामस्वरूप उर्फ मुल्ला निवासी मोतियारी, बांदा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 चालू हालत के तमंचे, 1 तमंचा जो चालू हालत में नहीं था, 2 अर्धनिर्मित तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।
इसके अलावा शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
7 से 8 हजार रुपये में बेचते थे एक तमंचा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और तैयार तमंचों को 7 से 8 हजार रुपये प्रति तमंचे की कीमत पर बांदा और आसपास के जनपदों में बेचते थे।
पुलिस अब इस अवैध असलहा कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी देवीदीन के खिलाफ नरैनी और बांदा में पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं रामस्वरूप उर्फ मुल्ला के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज बताया गया है।
मामले में नरैनी थाने पर मु0अ0सं0 232/26, धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
YouTube
Facebook
Game
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.
f
लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेशदेशदुनिया