लखीमपुर खीरी

बाढ़ पर योगी सरकार अलर्ट! बेला सिकटिया पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अधिकारियों को सख्त निर्देश

बाढ़ निरोधक परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा- राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

“मानसून से पहले सरकार एक्शन मोड में… लखीमपुर खीरी पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।”

लखीमपुर खीरी। मानसून के मद्देनजर प्रदेश सरकार बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिले के बेला सिकटिया पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ निरोधक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी हर समय सतर्क रहें।
मीडिया से बातचीत में स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक लखीमपुर खीरी जिले में लगभग 200 बाढ़ निरोधक परियोजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें से अधिकांश सफल रही हैं। इन परियोजनाओं के कारण बड़ी संख्या में गांवों और किसानों को बाढ़ के खतरे से राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ से नुकसान हुआ, वहां प्रदेश सरकार ने राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास किया है। सरकार का लक्ष्य है कि इस बार मानसून के दौरान किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए, तटबंधों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखें।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.
f
लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेशदेशदुनिया